{"_id":"68f133edeca0fdcb05079c88","slug":"uppcl-conducted-a-survey-of-gomati-udgam-tirtha-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146183-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती उद्गम तीर्थ का यूपीपीसीएल ने कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती उद्गम तीर्थ का यूपीपीसीएल ने कराया सर्वे
Thu, 16 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के विकास को गति देने के लिए यूपीपीसीएल ने विस्तृत सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। बरेली से आई सर्वेयर टीम ने डीजीपीएस और रोवर तकनीक से पूरे परिसर की सटीक मैपिंग की। इस दौरान झीलों, मंदिरों, आस्था पाथ-वे, मेला ग्राउंड, सांस्कृतिक मंच, पार्क, आरती स्थल, प्रवेश द्वार और आवागमन मार्ग सहित 1100 से अधिक स्थलों का सर्वे कर फोटोग्राफ लिए गए।
बरेली सर्वेयर टीम के अमन अरोरा और नरेंद्र कश्यप ने बृहस्पतिवार को गोमती उद्गम परिसर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संरचना और तीर्थ क्षेत्र के धार्मिक व पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए सर्वे पूरा किया। टीम के अनुसार, यह सर्वे आगे तैयार होने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का आधार बनेगा, जिसमें तीर्थ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। संवाद