फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   up election 2022 Yogi Adityanath in Pilibhit address public meeting of Jan Vishwas Yatra

यूपी चुनाव 2022: पीलीभीत में सीएम योगी बोले- प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं अब होता है विकास

Thu, 30 Dec 2021 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 04:33 PM IST
सार

सीएम योगी के आने से पहले ही मैदान खचाखच भर गया है। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
up election 2022 Yogi Adityanath in Pilibhit address public meeting of Jan Vishwas Yatra
पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहर के ड्रमंड कालेज मैदान में भाजपा की जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत जनपद को 380 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। अयोध्या और काशी का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी।

विज्ञापन


भारत माता की जय के उद्घोष और वंदेमातरम के साथ मुख्यमंत्री ने दिन में 3.47 बजे जनता की तरफ हाथ हिलाकर अभिभावदन किया। भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा का नाम लिया। लोगों से सवाल किया? क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण समाजवादी पार्टी कराती? क्या कांग्रेस कराती? क्या बहन जी की पार्टी कराती? लोगों का जवाब आया नहीं। विपक्षियों पर वार के मामले में मुख्यमंत्री यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश पहचान का मोहताज था। आज विकास की नई छाप छोड़ रहा है।
विज्ञापन


विकास के रथ पर प्रदेश आगे बढ़ा
वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, शोषण, दंगे होते थे। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर था। नौजवान पलायन करते थे। बेटियां स्कूल से वंचित रहती थीं, क्योंकि उनकी सुरक्षा का संकट था। तब दंगे हो जाते थे। लेकिन जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहला काम 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ। विकास के रथ पर प्रदेश आगे बढ़ा जो पहले की सरकारों में नहीं होता था। शांति और सौहार्द के साथ आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवारों से निकल रहा नोटों का पहाड़
वहीं देश की आन-बान और शान में किसी ने गुस्ताखी की तो डबल इंजन की सरकार ने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया। कश्मीर से धारा 370 हटने की कार्रवाई या भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो। हम कोई काम चोरी छुपे नहीं करते। पहले की सरकार में विकास कार्य और नौकरी आदि के नाम पर पैसा सत्ताधारी नेताओं की जेब में जाता था। वहीं पैसा हम जेसीबी से बाहर निकाल रहे हैं। नोटों का पहाड़ दीवारों से निकल रहा है। उसी पैसे से गरीब के मकान बन रहे हैं और विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में दस वर्ष में कोई भर्ती ईमानदारी से नहीं हुई। कहीं चाचा-भतीजे तो कहीं मामा-भांजे वसूली करते थे। नौजवान देखता ही रह जाता था। 


1.61 लाख युवाओं को उद्योग में रोजगार दिलाया
भाजपा की सरकार ने साढ़े चार वर्ष के भीतर 1.61 लाख युवाओं को उद्योग में रोजगार दिलाया। योगी आदित्यनाथ करीब 22 मिनट पीलीभीत में रहे। उन्होंने 17 मिनट की अपने भाषण के समापन पर उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए आस्था का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए। क्या भाजपा की सरकार बनना चाहिए? आप सभी चाहते हैं? आप सहमत हैं? आर्शीवाद देने के लिए तैयार हैं? दोनों हाथ उठाकर बोलिए। इसके बाद एक बार फिर भारत माता की जय के उदघोष कराया। जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैनिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed