{"_id":"683df69384a9358a7e03857c","slug":"up-board-high-school-and-intermediate-mark-sheets-arrived-distribution-process-accelerated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137112-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र पहुंचे, वितरण प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र पहुंचे, वितरण प्रक्रिया तेज
Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंकपत्र की जरूरत पड़ने लगी है। लंबे इंतजार के बाद क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। इसके वितरण के लिए डीआईओएस की ओर से प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी। इस बार जिले में हाईस्कूल के 21,304 और इंटरमीडिएट के 19,490 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इधर, डिग्री काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद अंकपत्र की जरूरत बढ़ गई। अब तक आवेदन के लिए अभ्यर्थी इंटरनेट से निकालकर अंक पत्र लगा रहे थे। अब विभाग की ओर से अंकपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्र के अनुसार दो दिन पूर्व अंक पत्र कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अंकपत्र का स्कूलों में वितरण शुरू कराने को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वितरण प्रक्रिया शुरू कर हो गई है। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से अंक पत्र उपलब्ध हो सकेंगे।