फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board compartment practical exams on July 16 and 17; preparations intensified.

Pilibhit News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को, तैयारी तेज

Tue, 07 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board compartment practical exams on July 16 and 17; preparations intensified.
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 16 और 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीआईओएस की ओर से ऑनलाइन आवेदन कर चुके सभी पात्र परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

परीक्षा शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होंगी। इसमें भौतिक, रसायन, जीव, भूगोल आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षा शामिल हैं। यह परीक्षा केवल उन परीक्षार्थियों के लिए होगी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। डीआईओएस विजय कुमार के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया विभागीय स्तर से की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य और डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रयोगात्मक विषयों के अंक परिषद की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार कर संबंधित ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली में 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से अपने यहां पंजीकृत परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed