फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP 100 dial service in the district

जिले में यूपी 100 डायल सेवा शुरू

Mon, 19 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
UP 100 dial service in the district
जिले में यूपी 100 डायल सेवा शुरू

विज्ञापन

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शासन से शुरू की गई यूपी 100 डायल योजना का सोमवार को पीलीभीत में आगाज हो गया। कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर यूपी 100 डायल की गाड़ियों को पुलिस लाइंस से रवाना किया। इन गाड़ियों के घूमने से जिले में शहर से देहात तक पुलिस सायरनों की गूंज सुनाई दी। शनिवार रात को ही जिले में यूंपी 100 डायल योजना की गाड़ियां आ गईं थी। इसमें जिले को 31 बोलेरो मिल चुकी हैं। अभी छह इनोवा कार आना बाकी है। सोमवार सुबह तय कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में समस्त 31 गाड़ियों को कतार में खड़ा कर दिया गया। करीब सवा दस बजे कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद पुलिस लाइन पहुंचे। पहले सभागार कक्ष में पुलिस कर्मियों को यूपी 100 डायल योजना को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत से काम करने की सीख दी। कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए इस योजना को सपा सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। बाद में कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। इसके काफिले के तहत गाड़ियां नकटादाना चौराहा, खकरा चौकी, कोतवाली गेट, ड्रमंडगंज चौराहा, मेन मार्केट, गैस चौराहा, सुनगढ़ी थाना से छतरी चौराहा होती हुई पुलिस लाइन की ओर गई। इसके बाद देहात क्षेत्रों में भी भ्रमण किया। इस मौके पर डीएम मासूम अली सरवर, एसपी सभाराज, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायान, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा, सीओ बीपी सिंह, आरआई घनश्याम सिंह, यूपी 100 डायल प्रभारी केपी सिंह, कोतवाल इंद्र सिंह, सुनगढ़ी कोतवाल हरगोविंद सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, डिंपल गौड़ आदि मौजूद रहे। 

चिह्नित प्वाइंटों पर होगी तैनात
जिले को मिली यूपी 100 डायल की कुल 37 गाड़ियों में दो को रिजर्व रखा जाएगा। 35 गाड़ियां थानावार चिह्नित किए गए प्वाइंट पर मुस्तैद रहंगी। समय के आधार पर प्वाइंट में बदलते रहेंगे। जहां पर गाड़ियों को खड़ा रखा जाएगा। सूचना मिलने के बाद वहीं से घटनास्थल को रवाना कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed