फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   unlock 1.0

अनलॉक 1.0 : 68 दिन बाद आज से दौड़ेंगे जिंदगी की रफ्तार के रुके पहिये

Sun, 31 May 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
unlock 1.0
पीलीभीत। एक दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन को खत्म करने के लिए अनलॉक 1.0 की हुई घोषणा के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने भी रविवार को गाइडलाइन जारी कर दी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन मंथन में जुट गया, शाम से लेकर रात 10 बजे तक अफसर बैठक करने में जुटे रहे। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं परिवहन निगम ने सोमवार से 112 रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली। सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति रहेगी, मगर तीन पालियों में काम होगा।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद तीन और चरणों में कुल 68 दिन तक लॉकडाउन लागू रहा। लागू होने से आम आदमी से लेकर व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों की कमर टूट गई। देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने के साथ जिला स्तर के माध्यम से होने वाले विकास कार्य भी पूरी तरह से थम गए थे। हालांकि, कोरोना संक्रमितों की संख्या तो दिनों दिन बढ़ती जा रही है, मगर, संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन धीरे-धीरे खोलने को अनलॉक नाम देकर इसे जारी रखा है। अनलॉक 1.0 की घोषणा शनिवार को केंद्र सरकार ने की, इसमें तमाम रियायतें बढ़ा दी गई हैं। एक जून से लागू होने वाले अनलॉक 1.0 में कई रियायतें देने के लिए रविवार को प्रदेश स्तर पर भी घोषणा कर दी गई। इसमें आम आदमी से लेकर व्यापार वर्ग को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेगा बाजार
लॉकडाउन के चलते अभी तक-प्रशासन द्वारा दो शिफ्टों में बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब बाजार सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक खुल सकेगा, मगर सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा। वहीं दुकानदारों को फेस मास्क और सैनिटाइजर रखना होगा। मिठाई की दुकान खुलेगी, मगर बैठाकर खिलाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं सब्जी मंडियों को सुबह छह से नौ बजे तक और फल मंडियों को सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोला जा सकेगा। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान यदि सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन इस सहूलियत पर पाबंदी भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से चलेंगी 112 रोडवेज बसें
शासन के निर्देशानुसार सोमवार सुबह आठ बजे परिवहन निगम के स्थानीय डिपो से 112 रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि बरेली रूट पर हर एक घंटे बाद बस जाएगी। दिल्ली रूट के लिए तय नहीं हो पाया है कि कितनी बसें चलाई जाएंगी। इस रूट पर कितने लोग सफर कर रहे हैं, इस पर तय करेगा और उसी हिसाब से बसें चलाई जाएंगी।
बस की क्षमता के आधे ही यात्री सफर कर सकेंगे। सामान्यता 60 सीटर बसों में 30 यात्री ही सफर कर सकेंगे। यात्रियों को सामाजिक दूरी और अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना होगा। बस स्टेशन पर एक गेट से यात्रियों को प्रवेश तो दूसरे गेट से निकासी होगी। सभी चालक, परिचालकों की यात्रा से पूर्व थर्मल स्क्रीनगिं होगी। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बारे में गाइड लाइन नहीं है। हालांकि उन्हें सैनिटाइज कराकर ही यात्रा कराई जाएगी।

केस मिलने पर 250 मीटर दायरा होगा कंटेन्मेंट
अभी तक एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर पूरे मोहल्ले या पूरे गांव को कंटेन्मेंट जोन बनाया जाता था, लेकिन अब जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक एक केस मिलने पर मात्र 250 मीटर परिधि का दायरा ही कंटेन्मेंट बनाया जाएगा। वहीं अब जिस घर में कोरोना पॉजिटिव केस पाया जाएगा तो गृहस्वामी को ही पूरा घर सैनिटाइज कराना होगा। यह काम अभी तक स्वास्थ्य विभाग ही करता आ रहा था। प्रशासन इस पर भी मंथन कर रहा है कि पहले से जो कंटेन्मेंट जोन हैं, उनका दायरा घटाया जाए या नहीं।
यह भी मिलेगी सहूलियतें
दोपहिया वाहन पर अब दो लोगों को बैठ सकेंगे - सैलून और ब्यूटी पार्लर भी खोले जाएंगे।
पार्क सुबह पांच से आठ बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक लोग जॉगिंग कर सकेंगे। आठ जून से शॉपिंग माल, होटल और धार्मिक स्थल भी खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed