फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under the guard of Khaki, the work of making helipad and pandal intensifies.

Pilibhit News: खाकी के पहरे में हेलीपैड, पंडाल बनाने का काम तेज

Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Under the guard of Khaki, the work of making helipad and pandal intensifies.
शहर के ड्रमड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर होती तैयारियां । संवाद
प्रधानमंत्री नौ अप्रैल को आएंगे, करेंगे जनसभा को संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर मोमीनगंज में बनाए जा रहे हेलीपैड की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं ड्रमंड कॉलेज में सभा स्थल पर भी पंडाल बनाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर प्रशासन व पुलिस की नजर बनी हुई है।
नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रमंड कॉलेज में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनके तीन हेलीकाॅप्टरों को मोमीनगंज में उतारा जाएगा। वहां पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। तीन दिन जमीन को समतल करने के बाद अब ईंटें बिठाई जा रहीं हैं। शनिवार को हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा को लेकर कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

निर्देश हैं कि काम करने वालों के अलावा अन्य किसी को वहां न जाने दिया जाए। हेलीपैड के आसपास सफाई भी कराई जा रही है। उधर, ड्रमंड कॉलेज में भी पंडाल बनाने का काम तेज कर दिया गया है। यहां पर रात-दिन काम किया जा रहा है। एसपीजी की टीम दोनों ही स्थानों पर जाकर निरीक्षण कर रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
मेडिकल कॉलेज में बनाया गया सेफ हाउस
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाया जा रहा है। यहां पर सर्जन, निश्चेतक, फिजिशियन के अलावा 12 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक एएलएस एंबुलेंस हेलीपैड तो एक सभा स्थल पर लगाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी करते हुए ईएमटी को ड्यूटी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर लगाए गए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है।

.....
आज से आसमान में नहीं दिखेंगी पतंगें और गुब्बारे
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने आज से तीन दिनों के लिए जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसकी निगरानी भी कराई जाएगी। आज से तीन दिन तक किसी भी तरह का गुब्बारा, पतंग और ड्रोन हवा में नहीं उड़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed