फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under pressure to recover bank loan for her son, woman consumed poison in collectorate

Pilibhit News: बेटे के लिए बैंक ऋण की वसूली के दबाव में महिला ने कलक्ट्रेट में खाया जहर

Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Under pressure to recover bank loan for her son, woman consumed poison in collectorate
पीलीभीत। बैंक से लिए गए ऋण से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचीं बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रेखा रानी ने कलक्ट्रेट परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

रेखा रानी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पुत्र ने दुकान खोलने के लिए नगर के एक बैंक से ऋण लिया था, इसमें वह गवाह हैं। कुछ समय बाद पुत्र का चाल-चलन खराब हो गया और वह दुकान बंद कर बीसलपुर छोड़कर चला गया। इसके बाद उन्होंने और पति ने बेटे से संपर्क खत्म कर दिया। तीन साल पहले बेटे को संपत्ति से बेदखल भी कर दिया।
विज्ञापन

रेखा रानी का कहना था कि पति मानसिक रूप से बीमार होने के कारण शारीरिक रूप कमजोर हैं। संपत्ति को बेचकर पति का इलाज करा रही हैं। चार माह से बैंक स्टाफ उन्हें ऋण वापस करने के लिए परेशान कर रहा है। घर को कुर्क करने की बात भी कही जा रही है। इससे वह तनाव में है और जीवन लीला समाप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद रेखा रानी डीएम दफ्तर से बाहर आईं और विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के साथ ही वह बेहोश हो गईं। अफसरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार और सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने उसका उपचार किया। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।


--
महिला बैंक के ऋण से संबंधित शिकायत लेकर आई थी। उसके पुत्र ने बैंक से ऋण लिया था। बतौर गवाह वह खुद है। समस्या सुनने के बाद उसको संतुष्ट कर दिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर तत्काल ही उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसकी हालत अब ठीक है। - संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed