{"_id":"5829be2f4f1c1b61368fdfbc","slug":"under-bridge-railway-station-demanding-that-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ब्रिज की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ब्रिज की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे का अंडर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर लाइनपार के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर और आरबीएनएल अफसरों को सौंपा।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत तराई सेना के मनोज मिश्रा और युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में लाइन पार के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि लाइन पार में नगर पालिका के पांच वार्ड और देहात क्षेत्र में तमाम आबादी सहित करीब पचास हजार से अधिक लोग रहते हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने भूमि की हदबंदी कर दीवार निर्माण के समय जगह-जगह रास्ते छोड़े थे। अब ब्राडगेज को लेकर रेलवे स्टेशन के सामने हो रहे माल लोडिंग के प्लेटफार्म को लेकर रास्तों को बंद किया जा रहा है। इससे लाइन पार के लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होगी। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभा में अंडर ब्रिज और लाइन पार के लोगों के पानी निकास को नाला निर्माण की मांग की गई। एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर और आरबीएनएल के अफसरों को सौंपा गया। इस मौके पर भरतवीर, छोटेलाल, रामकुमार पांडेय, प्रेमप्रकाश, सुनील वर्मा, श्यामनाथ भारद्वाज, अनिल गोस्वामी, मोहम्मकद इब्राहीम, वंशीधर, रामदीन आदि थे।