फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled just fired two Killed , 15 injured

अनियंत्रित बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Sun, 26 Jul 2015 11:15 PM IST
Jhonabad
Jhonabad Updated Sun, 26 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled just fired two Killed , 15 injured

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीलीभीत से सितारगंज जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम सीओ व दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक जहानाबाद कस्बा निवासी 35 वर्षीय महेंद्र है जबकि दूसरे की शिनाख्त देर सायं तक नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब चार बजे पीलीभीत से सवारियां लेकर बस संख्या यूपी 81एच 9625 सितारगंज जा रही थी। जहानाबाद क्षेत्र के गांव सियाबाड़ी पट्टी के निकट खस्ताहाल रोड पर गड्ढों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बीच मार्ग पर पलट गई। बस पलटते ही हाहा कार मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया। बस पलटने की सूचना पर एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह, एसओ जहानाबाद धनंजय सिंह फोर्स, एंबुलेंस और क्रेन आदि लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान लोगों की नजर बस के नीचे दबे दो यात्रियों पर पड़ी। क्रेन की मदद से बस को उठाकर उन्हें निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक की पहचान जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलई निवासी 35 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों में सभी पीलीभीत जनपद के निवासी हैं। घटना के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed