फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled car rams into parked bike, woman dies

अनियंत्रित कार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rams into parked bike, woman dies
अमरिया। नेशनल हाईवे के माधौपुर चौराहे पर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक कार समेत पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौहर न्यूरिया निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी नसरीन अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर दो दिन पूर्व अपने मायके(बरेली) बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव देवी पुरा गई थी। शनिवार को दोपहर के समय नसरीन 35 बर्ष अपनी तीन बर्ष की पुत्री तैय्यबा को लेकर अपने भाई इकबाल 25 बर्ष के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रही थी। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे माधौपुर चौराहे के पास बाइक रोक कर खड़े हो गए। इस दौरान पीलीभीत की ओर से तेज रफ्तार सितारगंज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक के पास खड़ी सभी को घसीटते हुए दुकान के सामने सड़क किनारे लगे रेत के ढेर पर जाकर कार रुक गई। कार की चपेट में आने से चौराहे पर खड़ी एक अन्य बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नसरीन की मौत हो गई। मृतका के भाई इकबाल व उसकी तीन वर्षीय पुत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
अमरिया। पीलीभीत सितारगंज नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे गांव बढ़ेपुरा गौटिया निवासी बृजपाल 45 कस्बे के बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। कस्बे स्थित रामलीला मैदान के पास सितारगंज की ओर से आई रेत रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों एवं आस पड़ोस के लोगों ने घायल बृजपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed