फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncle injured nephew by hitting him with a baton

Pilibhit News: चाचा ने भतीजे को बल्लम मारकर किया घायल

Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle injured nephew by hitting him with a baton
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया भगवंत निवासी सुदेश कुमार अवस्थी ने बताया कि बुधवार शाम को गांव की एक चौपाल पर बैठे हुए लोगों से बात कर रहे थे। इसी बीच उनके सगे भतीजे ने आकर उनके पेट में बल्लम मार दिया। भतीजे से उनकी काफी पुरानी रंजिश चल रही थी। बल्लम मारकर वह भाग गया। मौके पर बैठे लोगों ने जब तक माजरा समझा, तब तक वह काफी दूर निकल गया था। इसी बीच घर वाले आ गए। उन्हें लेकर कोतवाली दियोरिया पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भेज दिया गया है। अभी इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed