{"_id":"6488b9da5866739f1207d7b4","slug":"ultrasound-not-done-throughout-the-day-in-the-district-hospital-pilibhit-news-c-4-1-181166-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल में दिनभर नहीं हुए अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल में दिनभर नहीं हुए अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कक्ष में बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार करती महिला मरीज। संवाद
- फिर कोर्ट गए रेडियोलॉजिस्ट, मरीजों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मंगलवार को फिर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा। बीते कुछ दिनों से लगातार इस समस्या का मरीजों को सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है, जबकि जिम्मेदार समस्या का समाधान जल्द हो जाने का दावा कर रहे हैं।
रेडियोलॉजी में जिले के सभी अंचलों से मरीज आते हैं। महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड कराने यहीं आना पड़ता है। कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है। बीते सप्ताह भी रेडियोलाजिस्ट डॉ वीके वर्मा कोर्ट से समन आने पर लखीमपुर चले गए थे। जिसके चलते लगातार तीन दिन तक मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकी।
सोमवार को व्यवस्था में सुधार हुआ और मरीजों के अल्टासाउंड किए गए। मंगलवार को एक बार फिर रेडियोलॉजिस्ट को लखीमपुर कोर्ट से समन आने पर वहां जाना पड़े। जिसके चलते दिनभर मरीजों को परेशान होना पड़ा। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची ललौरीखेड़ा की अनुपमा, सुशीला समेत कई महिलाओं ने बताया कि यह समस्या अक्सर रहती है। जिसकी वजह से दौड़-भाग करनी पड़ती है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलता।
विज्ञापन
इस बाबत मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि कोर्ट से बुलावा आने पर रेडियोलॉजिस्ट को जाना ही पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आएंगे तो व्यवस्था सुधरेगी।