{"_id":"67ab9e06f3756cb3cf02c535","slug":"ultrasound-and-x-ray-patients-in-30-villages-are-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130606-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अल्ट्रासाउंड न एक्स-रे, 30 गांवों के मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अल्ट्रासाउंड न एक्स-रे, 30 गांवों के मरीज हो रहे परेशान
Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/कलीनगर। तमाम वादे और दावों के बाद भी माधोटांडा सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त नहीं हो सकी हैं। संसाधनों के अभाव में मरीज चक्कर काटने पर मजबूर हैं। महिला चिकित्सक न होने से महिला मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्स-रे तक की सुविधा न होने से मरीज भटक रहे हैं।
माधोटांडा सीएचसी वर्ष 2016 में सात करोड़ की लागत से बनाई गई। भवन तैयार होने के बाद अस्पताल को शिफ्ट भी कर दिया गया, लेकिन सीएचसी में मानक के अनुसार स्टाफ और व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका। व्यवस्थाओं की बात की जाए तो लंबे समय से एक चिकित्सक के सहारे ही स्वास्थ्य सेवाएं चलाई जा रही है।
हाल ही में एक टेलीमेडिसन चिकित्सक की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक फार्मासिस्ट भी है। खून की जांच के लिए पूरनपुर सीएचसी के लैब टेक्नीशियन ही जिम्मेदार निभाते हैं। एक मात्र सीएचसी होने से 30 से अधिक गांव के लोग अस्पताल पहुंचते हैं। बुखार सर्दी, जुकाम, खुजली जैसे सामान्य समस्याओं से संबंधित दवा दे दी जाती है। अन्य गंभीर स्थिति होने पर पूरनपुर या जिला अस्पताल ही रेफर किया जाता है। हादसों समेत अन्य स्थिति में फ्रैक्चर होने या अल्ट्रासाउंड करने की स्थिति में भी मरीज को मायूस होकर लंबी दूरी तय कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मौजूदा व्यवस्थाओं के सहारे मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
अधिकांश कमरे पड़े हैं खाली
सीएचसी के नए भवन में व्यवस्थाएं अधूरी होने से अधिकांश कमरे खाली पड़े हुए हैं। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ताले पड़े हैं, जबकि प्रथम तल का अभी तक कोई इस्तेमाल ही नहीं किया गया। द्वितीय तल पर कोविड वार्ड बनाया गया है। क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बाद भी हालात नहीं सुधरे जा सके। छह माह पूर्व करीब 11 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बना दिया गया। सुविधाओं के अभाव में मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे है।
माधोटांडा सीएचसी पर चिकित्सक की कमी के साथ सुविधाएं भी पूरी नहीं हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करने के लिए पूरनपुर या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। - अरुण भंडार, माधोटांडा।
माधोटांडा सीएचसी का भवन तो बना है, लेकिन अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। जिससे कई बार घर के बुजुर्गों को जिला मुख्यालय ले जाना पड़ा। - संतोष राठौर, माधोटांडा
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही एक्स-रे आदि की सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ।