फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two youths who came out to take medicine died in an accident

दवाई लेने के लिए निकले शाहजहांपुर के बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे मौत

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came out to take medicine died in an accident
बिलसंडा। शाहजहांपुर जिले के गांव तालगांव निवासी बाइक सवार दो युवकों की बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर ईंटगांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बीसलपुर से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बचाव कर पाते इससे पहले ही पीछे से आ रहे एक व्यावसायिक वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव तालगांव निवासी पंकज ने बताया कि बुधवार दोपहर उनका भतीजा 23 वर्षीय अमित पुत्र अलखनाथ और पड़ोसी 26 वर्षीय विनोद पुत्र कल्याण एक बाइक से बीसलपुर दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे। बीसलपुर से वापस आते समय शाम करीब चार बजे बिलसंडा- बीसलपुर मार्ग पर गांव ईंटगांव के पास बिलसंडा की ओर से आ रही पिकअप का अचानक टायर फट गया।
विज्ञापन

पिकअप अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार दोनों युवक पिकअप की चपेट आ गए। दोनों ने अपना बचाव करते, इससे पहले पीछे आ रहे एक व्यावसायिक वाहन ने दोनों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल के आसपास के लोग दौड़ पड़े मगर चालक नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों के शव उठाए। वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलसंडा के एसओ उदयवीर सिंह ने बताया दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिकअप और दूसरे लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। विनोद के भाई वीरपाल ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें दोनों वाहनों के चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed