फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Constable found unconscious near railway crossing, dies in hospital

Pilibhit News: रेलवे फाटक के पास अचेत मिला कांस्टेबल, अस्पताल में मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Constable found unconscious near railway crossing, dies in hospital
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास रेलवे फाटक पर रविवार दोपहर एक व्यक्ति सादे कपड़ों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 49 वर्षीय कांस्टेबल सत्यपाल सिंह पुत्र जादौ सिंह निवासी ग्राम बलिपुर गढ़ी, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पुलिस लाइन पीलीभीत में तैनात थे। पुलिस के अनुसार शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सत्यपाल सिंह की पुलिस विभाग में भर्ती 17 जून 1997 को हुई थी। 25 मई 2025 से उनकी तैनाती पुलिस लाइन पीलीभीत में थी। उनका परिवार बरेली में रहता है। बताया गया कि कांस्टेबल 22 अगस्त से गैरहाजिर चल रहे थे। कांस्टेबल की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन पीलीभीत पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और कोतवाल प्रमेंद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी की। साथी पुलिसकर्मियों ने सत्यपाल सिंह की मौत पर दुख जताया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई थी। पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed