फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two youths snatched 26 thousand rupees from the shopkeeper

Pilibhit News: दुकानदार से दो युवक छीन ले गए 26 हजार रुपये

Wed, 03 Apr 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths snatched 26 thousand rupees from the shopkeeper
न्यूरिया। महोफ मार्ग पर पान की दुकान के संचालक से दो युवक 26 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के रहने वाले जफर हुसैन ने एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में कहा है कि उनकी कस्बे के महोफ मार्ग चौराहे पर पान व मांगलिक कार्यक्रमों में पहनाए जाने वाले रुपये लगे हार की दुकान है। नए नोट बदलने का काम भी करते हैं। 17 फरवरी अपराह्न करीब 2:15 बजे बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए और 26 हजार के नए नोट मांगे। उन्होंने 26 हजार रुपये की करेंसी निकालकर दे दी। जब युवकों से रुपये मांगे तो दोनों आरोपी बाइक से बिना रुपये लौटाए भाग गए।

युवकों को रुपये छीनकर भागता देख उन्होंने शोर मचाया। इस पर पड़ाेस में ही बक्से की दुकान के स्वामी नाजिम ने उक्त युवकों की पहचान बताते हुए उन पर कार्रवाई न करने को कहा। साथ ही रुपये भी वापस दिलाने की बात कही। आरोपी अब रुपये देने से टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने में की। सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed