{"_id":"6ad67fc2dd6b269a4e07c77b","slug":"two-youths-die-in-road-accidents-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171444-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
अभिषेक कुमार, मृतक
- फोटो : 1
पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरई करोड़ मोड़ व सपा कार्यालय के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक साइकिल से घर लौट रहा था, जबकि दूसरा रामलीला मेला देखकर बाइक से गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी ताराचंद का 25 वर्षीय पुत्र रामासरे फेरी लगाकर गुब्बारे बेचता था। रविवार देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। बीसलपुर-बेनीपुर मार्ग पर अमरई करोड़ मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामासरे की पत्नी खुशबू देवी, माता कमला देवी, पिता ताराचंद और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शनिवार रात करीब 12 बजे बीसलपुर का रामलीला मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। उसके बाबा नत्थू लाल गंगवार के अनुसार, हाईवे पर कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर सपा कार्यालय के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिवाइडर से टकराकर जान गंवाने वाले युवक की हुई शिनाख्त
फोटो-17
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर जान गंवाने वाले अज्ञात युवक की पहचान हो गई है। युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहर मोहम्मद निवासी हसीब (35) थे। वह बैंड कारोबार करते थे। सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना और फोटो देखकर परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिचितों के अनुसार, हसीब 17 अक्तूबर को बैंड की बुकिंग के सिलसिले में गजरौला क्षेत्र गए थे। काम निपटाकर लौटते समय ग्राम सारी सुंदरपुर के पास टोल प्लाजा के नजदीक उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, गजरौला पुलिस ने पहचान न होने पर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमाॅर्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोमा में रहने के बाद घायल बाइक सवार की मौत
फोटो-16
माधोटांडा। माधोटांडा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार सर्वेश (45) की रविवार रात मौत हो गई। पांच अक्तूबर को हुए हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह कोमा में चले गए थे। करीब दो सप्ताह तक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
माधोटांडा क्षेत्र निवासी सर्वेश पांच अक्तूबर को बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। रास्ते में लक्ष्मीपुर गांव के पास एक राइस मिल के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस मामले में तहरीर और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। संवाद
-- -- -- --
बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में मीरपुर के पास रविवार शाम बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई।
जहानाबाद क्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी चंपा देवी (55) पत्नी जोगराज दवा लेने के लिए पति के साथ बाइक से निकली थीं। मीरपुर के पास पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चंपा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संवाद
-- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
अमरिया। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर सरदार नगर के निकट गल्फ पैलेस के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सरदार नगर निवासी सुनील शर्मा, फैजी व गायबोझ निवासी अरमान बाइक से भौनी से सरदार नगर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ नताशा गोयल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- --

अभिषेक कुमार, मृतक- फोटो : 1

अभिषेक कुमार, मृतक- फोटो : 1

अभिषेक कुमार, मृतक- फोटो : 1