{"_id":"65565bbad4d6e3b97607878c","slug":"two-women-died-of-fever-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7631-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में बुखार से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की बुखार से मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं है। नगर में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता देवी (45) को चार दिन पहले बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
इधर, मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनकी मां मिथलेश कुमारी (58) पांच दिन पहले बुखार की चपेट में आ गईं थीं। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डेंगू बताया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम को उनकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने दोनों ही मौतों से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि शुक्रवार को दोनों स्थानों पर टीमें भेजकर जांच कराई जाएगी।