फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two transformers of the city blew up due to lightning, power supply was disrupted for three hours

Pilibhit News: बिजली गिरने से शहर के दो ट्रांसफॉर्मर फुंके, तीन घंटा आपूर्ति रही बाधित

Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two transformers of the city blew up due to lightning, power supply was disrupted for three hours
नगर के बिजली घर मे भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। बारिश के चलते शहर के दो स्थानों पर रखे ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। इससे यहां सात सौ उपभोक्ताओं को तीन घंटा तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के रामलीला फीडर व रुपपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तारों के टूटने से यहां तीन घंटे से ज्यादा आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में सोमवार की सुबह से ही तेज बारिश हुई। इससे शहर के संजय रॉयल पार्क व जामा मस्जिद के पास रखे ट्रांसफॉर्मर पर बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे इस इलाके से जुड़े सात उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद संजय रॉयल पार्क पर वैकल्पिक व्यवस्था व जामा मस्जिद के पास ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर वहां की सप्लाई को सही किया गया। इसके अलावा शहर के रामलीला फीडर के टाउन नंबर दो पर तार टूट गए। इससे वहां के दो हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। वहीं रुपपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के हॉस्पिटल फीडर पर तार टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूरनपुर रोड स्थित दुकान व वहां के आसपास के लोगों की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के आवास विकास, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर, अग्रवाल सभा, तुलाराम, कांशीराम, रामबिहार, निरजनकुंज कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि दो स्थानों पर बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। वहां वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है।



बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंके, उपकेंद्र में पानी भरने से आपूर्ति हुई ठप
- कच्चे मकान की छत ढही, घरेलू सामान नष्ट


संवाद न्यूज एजेंसी



बिलसंडा। बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब होने पर बिलसंडा, ईंटगांव और करेली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति हो सकी। बिलसंडा विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने से आपूर्ति ठप है।



रविवार की रात तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से 33 केवीए लाइन पर लगे कई इंसुलेटर फुंक गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से न मिलने की वजह से उपभोक्ता परेशान दिखे।



सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराते रहे। देर शाम तक देहात में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। देर शाम बिलसंडा विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने से नगर के तिकुनिया पोषक, देवीस्थान पोषक, रतन पोषक, बमरौली पोषक, मरौरी पोषक, गोहनिया पोषक, बकेनिया कृषक पोषक की आपूर्ति बंद कर दी गई।




उधर, गांव घुरी खास में रविवार की रात भारी बारिश के कारण गांव निवासी अशोक के कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे के समय अंदर के कमरे में सो रहे थे। छत के गिरने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। राजस्व विभाग को सूचना देते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है। हल्का लेखपाल जय महरा ने गांव पहुंचकर जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed