{"_id":"6663884da6be80a0190542f4","slug":"two-thieves-caught-stealing-pipes-from-a-farm-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117531-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फार्म हाउस से पाइप चोरी कर ले जा रहे दो चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फार्म हाउस से पाइप चोरी कर ले जा रहे दो चोर पकड़े
विज्ञापन
पूरनपुर। द किसान सहकारी चीनी मिल के फार्म हाउस से तार फेंसिंग में लगे लोहे के चार पाइप चोरी कर ई-रिक्शा से ले जा रहे दो चोरों को पीआरडी जवानों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से ई-रिक्शा, दो तार काटने के कटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
घटना बृहस्पतिवार की है। चीनी मिल में ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान गांव केशोपुर निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि दो चोर चीनी मिल के फार्म हाउस में तार फेंसिंग में लगे चार पाइप काटकर ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहे थे। साथियों की मदद से दोनों चोरों को ई-रिक्शा, चोरी किए गए चारों पाइप, तार काटने के दो कटर सहित पकड़ लिया गया। बाद में इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कामता प्रसाद की ओर से सौंपे गए आरोपी चोर मोहल्ला रजागंज निवासी सद्दाम, शेरपुरकलां निवासी अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया है।