{"_id":"64bc2113f16269bdc5076b44","slug":"two-sides-clashed-over-planting-saplings-on-the-land-of-parivartan-chowk-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1530-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिवर्तन चौक की भूमि पर पौधरोपण करने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिवर्तन चौक की भूमि पर पौधरोपण करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में परिवर्तन चौक की भूमि विवाद के दौरान जमा भीड ।
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के गांव बिथरा में परिवर्तन चौक की भूमि पर कुछ लोगों ने पौधरोपण कर दिया। दूसरे पक्ष को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर वहां रखे पौधों को हटवा दिया। मौके पर पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बिथरा में कुछ लोगों ने एसडीएम को सूचना देकर कहा कि प्रधान व रोजगार सेवक की मिलीभगत से परिवर्तन चौक की भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसे पूर्व में अवैध कब्जे से मुक्तकराया गया था। मामला तूल पकड़ने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर हल्का लेखपाल को जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा व कानूनगो जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मौके पर जांच की तो पौधा लगे होना पाया। उसके बाद उन्होंने अवैध तरीके से लगाए गए पौधों को हटवाकर परिवर्तन चौक की भूमि खाली कराई। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ जुट गई।