{"_id":"67cdef6a92a95d0c660f955e","slug":"two-reports-filed-in-the-case-of-ruckus-at-the-sugar-mill-gate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132082-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चीनी मिल गेट पर बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चीनी मिल गेट पर बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज
Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल गेट पर शनिवार देर रात बवाल के मामले में रविवार को दूसरे दिन दो रिपोर्ट दर्ज की गईं। पुलिस ने पथराव करने, सरकारी काम में बाधा डालने वाले 20 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, मारपीट के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा गोटिया निवासी भजनलाल ने शनिवार देर शाम चीनी मिल के पास एक प्रतिष्ठान के सामने गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर दी थी। प्रतिष्ठान मलिक ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। प्रतिष्ठान मालिक के इशारे पर उसके कुछ साथियों ने भजनलाल की पिटाई कर दी।
साथी की पिटाई होने से नाराज किसानों ने मिल गेट पर गन्ना भरे वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर जब बात नहीं बनी तो एसडीएम नागेंद्र पांडेय और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की मगर, आरोपियों के गिरफ्तार होने से पहले किसानों ने जाम खोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कई मार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम लगा रहे किसानों को खदेड़ दिया। इससे गुस्साए किसानों ने पथराव कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। विवाद शांत होने के बाद कोतवाली पुलिस ने रात एक बजे घायल भजनलाल का सामुदायिक केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया।
कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि भजन लाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में रिजवान ट्रांसपोर्ट के संचालक और उनके कुछ साथियों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, जाम लगाने के मामले में भी 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।