फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two police check posts started on Nepal border, five more will be built

Pilibhit News: नेपाल सीमा पर पुलिस के दो चेकपोस्ट शुरू, पांच और बनेंगे

Wed, 28 Feb 2024 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Two police check posts started on Nepal border, five more will be built
सीमा पर कंबोजनगर पुलिस चौकी को थाना बनाने का भी भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस की निगरानी बढ़ाने के लिए दो चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जल्द ही पांच और बनाए जाएंगे। इसके अलावा कवच योजना से हजारा थाने की सीमा पर बनी चौकी कंबोजनगर को थाना बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

तहसील पूरनपुर और कलीनगर की सीमा नेपाल सीमा से जुड़ी है। सीमा पर एसएसबी का पहरा रहता है। सीमा पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के लिए हजारा थाना क्षेत्र में पांच और माधोटांडा में दो पुलिस चेक पोस्ट बनाने का निर्णय किया गया था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र में पुलिस के दो चेकपोस्ट शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही इस क्षेत्र में तीन और माधोटांडा में पुलिस के दो और चेकपोस्ट और बनाए जाएंगे। चेकपोस्ट पर दो सिपाहियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सीमा की पुलिस चौकी कंबोजनगर को थाना बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। माधोटांडा थाने के कुतिया कबर क्षेत्र में जमीन मिलने पर वहां भी थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed