फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people killed in two separate road accidents

दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in two separate road accidents
दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ चल रही दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है जबकि घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम शास्त्री नगर निवासी सम्पत चौहान का 26 वर्षीय बेटा विजय कुमार शनिवार को गांव के ही अमित कुमार व सोनपाल के साथ खजुरिया  बाजार से सामान लेने गया था। शाम को तीनों घर लौट रहे थे। एक बाइक पर विजय अकेले था, जबकि दूसरी बाइक पर अमित और सोनपाल सवार थे। सिद्धनगर गांव के निकट पहुंचने पर सामने से भूसा लेकर आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली से विजय की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि विजय की बाइक उछलकर दूसरी बाइक से टकरा कई। इसमें गंभीर चोटें आने से विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमित और सोनपाल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पिता सम्पत चौहान की ओर से हादसे की तहरीर दे दी गई है, जिसमें सिद्धनगर निवासी धीरेंद्र पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।। राबिश लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। राबिश के नीचे दबने से रोड किनारे खड़े एक दूधिया की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव भानडांडी निवासी 45 वर्षीय दौलत खां गांव दूध का कारोबार करता था। शनिवार रात वह घर के बाहर लघुशंका करने सड़क किनारे गया था। इस बीच पीलीभीत की ओर से चीनी मिल की राबिश (राख) लेकर जा रहे ट्रक का अगले पहिया का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दौलत खां राबिश के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद पत्नी की आंख खुली तो दौलत खां का बिस्तर खाली पड़ा था। वह घर के बाहर गई तो ट्रक पलटा को देखकर शोर मचाने लगी, जिससे गांव वाले जमा हो गए। लोगों ने जेसीबी मंगवाकर राबिश हटवाई गई। राबिश के नीचे दबा हुआ दौलत खां का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed