{"_id":"67e2feaf2fdce7b7310f86fb","slug":"two-parties-fight-over-imposing-cow-dung-cakes-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-133023-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोबर के उपले थोपने पर दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोबर के उपले थोपने पर दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट
Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जेठापुर खुर्द में उपले थोपने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में मां-बेटी सहित दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 23 मार्च शाम की है। गांव निवासी रामपाल की पत्नी सुनीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव निवासी प्रकाश की पत्नी उसके घर के दरवाजे के समीप गोबर के उपले थाप रही थी। विरोध पर उसने गाली-गलौज की।
विरोध करने पर गांव निवासी रामनिवास, प्रकाश की पत्नी बंगालिनी, गुड्डू, वकील ने उसके घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बचाने आई उसकी पुत्री सीमा को भी पीटा। पुलिस ने सुनीता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि अपने खेत किनारे उपले पाथ रही थी। गांव की सुनीता देवी, शिवानी, सीमा, मोनी, विजय और अन्य ने पहुंचकर उपले बनाने का विरोध कर गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर उसकी पिटाई की। बचाने आए उसके भतीजे को जान से मारने की नियत से हमला किया गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मारपीट की अन्य घटना में गांव पताबोझी के रामचरन की पत्नी सावित्री देवी और उसके पुत्र की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गांव के गयादीन और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 12 अगस्त 2024 की है। सावित्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना के समय गयादीन उसके घर के बाहर गालियां दे रहा था। पुत्र डालचंद के विरोध पर गयादीन और उसकी पत्नी ने पुत्र की पिटाई कर दी। बचाने को पहुंचने पर उसे भी पीटा गया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई।