{"_id":"66670b3adbd81f59830cb9af","slug":"two-parties-clashed-fiercely-over-a-dispute-regarding-children-six-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117710-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल
विज्ञापन
घुंचचाई। बच्चों को लेकर हुए विवाद में महिला सहित छह लोगों को घर में घुसकर पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मामले की तहरीर दी गई है।
घुंघचाई क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी रामवती ने बताया कि उसके घर के बच्चे पड़ोस के रहने वाले भारत सिंह के बच्चों के साथ खेल रहे थे। बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर रामवती शिकायत करने भारत सिंह के पास गईं, तो उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर भारत सिंह, रूपन सिंह, कुबेर सिंह व अन्य लाठी डंडे लेकर घर पहुंचे। रामवती को पीट दिया। सिर में बांका मार देने से उसका सिर फट गया।
बचाने आए पुत्र मुरली, प्रताप सिंह व उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। झगड़े को लेकर खलबली मच गई। कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी घायल घुंघचाई थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद