{"_id":"29218d37268d04cacd666ec993189182","slug":"two-of-drogaon-the-arrest-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगाओं की गिरफ्तारी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगाओं की गिरफ्तारी का आदेश
Pilibhit
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट सत्यप्रकाश ने गवाही में न आने पर दो दरोगाओं का गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक दरोगा शाहजहांपुर और दूसरा बरेली में है।
विज्ञापन
स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट की अदालत में थाना पूरनपुर का छत्रपाल पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा चल रहा है। दरोगा इकबाल सिंह संधू निवासी गांधी पार्क बरेली इस मामले में गवाह हैं। गवाही देने न आने पर कोर्ट ने इकबाल सिंह संधू का गैर जमानती वारंट जारी किया है। बरेली पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इसी कोर्ट में थाना गजरौला के दो मामले मियां जान व छत्रपाल पर विचाराधीन है। इस मामले में शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर में तैनात दरोगा अरविंद कुमार पांडेय गवाह हैं। गवाही देने न आने पर कोर्ट ने अरविंद पांडेय की गिरफ्तारी के आदेश शाहजहांपुर पुलिस को दिए हैं। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट सत्यप्रकाश ने वारंट के साथ समन की तामील के बाद गवाही न देने पर दोनों दरोगाओं को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन