फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two men killed in road accidents in Pilibhit

पीलीभीत: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Sun, 13 Sep 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक घटना में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हुई, जिसमें 36 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय पेंटर की जान चली गई।

विज्ञापन
Two men killed in road accidents in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कल्यानपुर चक्रतीर्थ चौराहे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 36 वर्षीय युवक शीतल की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के निवासी शीतल (36) रविवार को बाइक से सितारगंज की ओर से आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कल्यानपुर चक्रतीर्थ चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से जहानाबाद की ओर से निसरा की तरफ जा रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद शीतल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
माधोटांडा मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्शपुर गांव निवासी भीमसेन (32) के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करता था।

शनिवार रात करीब 11 बजे भीमसेन माधोटांडा में काम खत्म करने के बाद बाइक से पीलीभीत स्थित अपने घर लौट रहा था। चिरौंजी लाल स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed