{"_id":"57f29e6f4f1c1b923226fb6a","slug":"two-killed-by-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से दो की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से गांव मटेहना कालोनी नंबर छह निवासी 42 वर्षीय इंद्रजीत और गांव सिमरिया निवासी 18 वर्षीय दीपू की मौत हो गई। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव सिमरिया निवासी होरी लाल ने बताया कि उसके 18 वर्षीय पुत्र दीपू को रविवार को बुखार ने चपेट में लिया था। दीपू का घुंघचाई और इसके बाद पूरनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को दीपू ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर गांव मटेहना कालोनी छह निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके बड़े भाई 42 वर्षीय इंद्रजीत को सप्ताह भर पहले बुखार की शिकायत आई। घुंघचाई में एक चिकित्सक के यहां परिवार वाले इलाज कराते रहे। रविवार को हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। पूरनपुर लाते वक्त इंद्रजीत की मौत हो गई।