{"_id":"66a97466a4652b9bfc0f81a4","slug":"two-kanwariyas-from-puranpur-died-in-a-road-accident-in-bijnor-one-in-critical-condition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120252-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसे में पूरनपुर के दो कांवड़ियों की बिजनौर में मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसे में पूरनपुर के दो कांवड़ियों की बिजनौर में मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो।
पूरनपुर (पीलीभीत)। हरिद्वार जल लेने जा रहे पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के रहने वाले दो कांवड़ियों की बिजनौर में बाइक के छुट्टा पशु से टकराने के बाद गिरने से मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शवों के लेने के लिए बिजनौर रवाना हो गए हैं।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रैया निवासी शिवम शर्मा (20) और अपने दोस्त गांव सिंहपुर निवासी महेश पाल उर्फ रिंकू (25) व महेश के मामा लखीमपुर के थाना भीरा के गांव विरिया टांडा निवासी गब्बर के साथ सोमवार शाम पांच बजे जल लेने के लिए बाइक से हरिद्वार रवाना हुए।
महेश के भाई मुलायम सिंह यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मोबाइल पर किसी ने फोन कर दी। जिसके बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन बिजनौर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक महेश की थी और गब्बर चला रहा था। हरिद्वार से जल लाकर गोला पहुंचकर शिवालय पर चढ़ाना था।
विज्ञापन
छुट्टा पशु से बाइक के टकराने से हादसा हुआ। बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि किसी वाहन की चपेट में बाइक आने की बात भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शवों को लेकर गांव के लिए बिजनौर से रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि गब्बर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके भी पीलीभीत लाया जा रहा है।
000
शिवम की सब्जी और महेश की कुर्रैया बाजार में थी फुटवियर की दुकान
मुलायम सिंह ने बताया कि उसका भाई गांव कुर्रैया बाजार में फुटवियर की दुकान करता था। जबकि शिवम की उसके पड़ोस में सब्जी की दुकान थी। दोनों में इस दौरान दोस्ती हो गई। दोनों ने सावन महीने में हरिद्वार से गंगाजल लाकर गोला गोकर्णनाथ चढ़ाने की योजना बनाई थी। महेश ने इसकी जानकारी अपने मामा को लेकर उनको भी साथ चलने के लिए बुला लिया था। महेश दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। करीब ढ़ाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। जबकि शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा था।