{"_id":"c2db0acff228e8e3fc00415a488e796e","slug":"two-headmaster-suspended-on-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो हेडमास्टर पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो हेडमास्टर पर गिरी गाज, निलंबित
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने लगातार तीसरे दिन भी परिषदीय विद्यालयों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापे के दौरान खामियां मिलने पर दो हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने शुक्रवार सुबह करीब 8.10 पर जूनियर हाईस्कूल बिठौरा में छापेमारी की तो उन्हें स्कूल बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय ग्रांट नंबर दो में इंचार्ज अध्यापक दयाराम व मथुरा प्रसाद गैरहाजिर मिले। ग्रामीणों ने इंचार्ज अध्यापक के कभी कभार ही विद्यालय में आने की जानकारी दी। जिस पर बीएसए ने दयाराम को निलंबित करने और मथुरा प्रसाद को वेतन काटने के निर्देश दिए।
जूनियर हाईस्कूल बिहारीपुर में 70 बच्चों के सापेक्ष मात्र 19 बच्चे ही मिले। रसोइयों का चयन भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। गंभीर अनियमितता मिलने पर बीएसए ने हेडमास्टर खरगसेन को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शिक्षिका मोनिका श्रीवास्तव व सूर्यकांत मिश्रा के गैरहाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में 348 बच्चों के सापेक्ष 30 बच्चे ही मिले। फर्जी नामांकन की आशंका पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच करने के निर्देश दिए। इसी गांव के जूनियर हाईस्कूल में बच्चे नाममात्र ही मिले। इस पर हेडमास्टर वीरेंद्र बाला शर्मा की वेतन वृद्धि रोकने को निर्देशित किया। इसके अलावा अनयमितता मिलने पर प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर के हेडमास्टर ओमप्रकाश, जूनियर हाईस्कूल बैजुनगर में शिक्षक सुशील कुमार को आरोप जारी करने के निर्देश दिए।