फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two friends drowned while taking bath in Hardoi branch canal in pilibhit

बुझ गए दो घरों के चिराग: हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे दो दोस्त, नहीं मिले शव; घर वालों पर टूटा पहाड़

Sun, 11 Jun 2023 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

मृतक शिवम दो बहनों में अकेला भाई था। नहर में डूबने की सूचना के बाद घर में खलबली मच गई। प्रसनजीत दो भाई और एक बहनों में तीसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
Two friends drowned while taking bath in Hardoi branch canal in pilibhit
हरदोई ब्रांच नहर में डूबे दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदा सागर डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर (खारजा) में नहाते समय महाराजपुर गांव निवासी दो दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना के बाद पहुंची पीएसी, एसएसबी और गोताखोर देर शाम तक काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं ढूंढ सके थे।

विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी प्रसनजीत (22) रविवार करीब 12 बजे गांव के ही शिवम (21) अन्य चार दोस्तों के साथ शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे थे। पुल के नजदीक सभी नहर के पानी में उतरकर नहाने लगे। कुछ देर बाद प्रसनजीत और शिवम गहने पानी की ओर पहुंच गए। दोनों पानी में  डूबने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डूबता देख साथी दोस्तों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर नजदीक में ही स्थित चेक पोस्ट के एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना के बाद परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसओ अचल कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

नहर को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान से संपर्क किया कुछ देर बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर नहर गेटों को बंद कराया। इसके बाद एसएसबी, पीएसी की टीम के अलावा गोताखोर भी नहर में शवों की तलाश करते रहे। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद दोनों युवकों के परिजन बदहवास हो गए। देर शाम तक पुत्र की आस में दोनों की मां व अन्य परिजन नहर के पास बैठे रहे।

फार्मासिस्ट थे दोनों दोस्त, दो बहनों में अकेला भाई था शिवम
मृतक शिवम दो बहनों में अकेला भाई था। नहर में डूबने की सूचना के बाद घर में खलबली मच गई। प्रसनजीत दो भाई और एक बहनों में तीसरे नंबर का था। दोनों डी फार्मा कोर्स पूरा करने के बाद खटीमा में ट्रेनिंग कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी घर आए थे।

नहर क्षेत्र में लगी रही भीड़
दो युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर डैम की तलहटी के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके चलते वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस और एसएसबी के जवान भी बढ़ी मात्रा में मौजूद रहे। तमाम राहगीर भी रुक गए। इससे वहां वाहनों की भी लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed