फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two died after being hit by a train on Barkheda and Jehanabad railway line

Pilibhit News: बरखेड़ा और जहानाबाद रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two died after being hit by a train on Barkheda and Jehanabad railway line
पीलीभीत। जिले में मंगलवार को बरखेड़ा और जहानाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जहानाबाद में हुई राजमिस्त्री की मौत के मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बरखेड़ा और जहानाबाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा के निकट मंगलवार सुबह हादसा हुआ। सेई कल्याणपुर खास निवासी सुरेश चंद ने बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार (36) राजमिस्त्री का कार्य करता था। मंगलवार सुबह वह गांव स्थित एक स्कूल में कार्य करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन

पिता सुरेश ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुत्र की शादी वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ समय बाद पति-पत्नी में आपस में तालमेल खराब हो गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्र समेत परिजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से वह उसकी पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद से पुत्र अवसाद में रहने लगा। एक सप्ताह पूर्व पुत्र अपने बच्चों से मिलने ससुराल भी गया था, लेकिन उसे ससुरालियों ने भगा दिया। तीन दिन पूर्व भी ललौरीखेड़ा बाजार में पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।



रेलवे के ठेका मजदूर की गई जान
बरखेड़ा। रेलवे के ठेका मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर गांव नवादा महेश और अमखिरिया के बीच हुआ। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी देवेंद्र (30) पुत्र महेश कुमार रेलवे में कार्य करा रहे ठेकेदार की ओर से मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह वह शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed