{"_id":"6a063246240733826b0cd36e","slug":"two-children-from-a-family-with-rabies-have-not-been-vaccinated-raising-concerns-about-the-spread-of-the-infection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159453-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेबीज पीड़ित परिवार के दो बच्चों का नहीं हुआ टीकाकरण, संक्रमण फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेबीज पीड़ित परिवार के दो बच्चों का नहीं हुआ टीकाकरण, संक्रमण फैलने की आशंका
विज्ञापन
गाएंगे
बरखेड़ा। दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव बसई पुरैना में रेबीज संक्रमण का मामला पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया गया, लेकिन पीड़ित परिवार के ही दो बच्चों का अब तक वैक्सीनेशन नहीं हो सका। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित किशोर के पिता रामसरन ने बताया कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में टीकाकरण करने पहुंची थी। उस समय उनके दोनों बच्चे अमित (5 ) और कौशल (8 ) स्कूल गए हुए थे, जिसके कारण उनका टीकाकरण नहीं हो पाया। पीड़ित किशोर ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। हालांकि सिर भारी रहने की शिकायत बनी हुई है। ग्रामीण रामपाल ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका टीकाकरण कर दिया गया। मुकेश कुमार ने कहा कि गांव में चौपाल लगाकर अधिकांश लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है, जिससे लोगों में भय कम हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि जो लोग टीकाकरण से छूट गए हैं। उन्हें शीघ्र ही वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद