{"_id":"689b925b4d1d1703540e7fcf","slug":"two-arrested-for-cheating-a-truck-driver-of-rs-182-lakh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-141715-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक चालक से 1.82 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक चालक से 1.82 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
Wed, 13 Aug 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रक चालक का मोबाइल चोरी कर 1.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 16 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। घटना का खुलासा कर जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बराह निवासी युधिष्टिर ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह ट्रक चालक हैं। 11 मई 2025 को वह बहेड़ी काम पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रक को किनारे रोक चाय पीने के लिए उतरे। मोबाइल ट्रक के केबिन में रखा था। जब वह आधा घंटे के बाद वापस आए तो मोबाइल नहीं मिला। वह अपने मोबाइल में फोन पे भी चलाते थे। 19 मई को रुपये निकलने के लिए एसबीआई में जाने पर उसे पता चला कि 12 से 14 मई के बीच उसके फोन पे के माध्यम के 27 बार में 1.82 लाख रुपये निकाले गए हैं।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बरेली के एक जनसेवा केंद्र से रुपये निकाले। पुलिस ने धरपकड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में सुनगढ़ी क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी फुरकान और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी नाजिम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 16 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी फुरकान का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।