फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two acres of land could not be acquired to set up a solar plant

Pilibhit News: सौर प्लांट स्थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि नहीं हो पा रही अधिगृहीत

Mon, 24 Jun 2024 10:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Two acres of land could not be acquired to set up a solar plant
पीलीभीत। जिला स्तरीय उद्योग एवं वाणिज्य बंधु की समिति की समीक्षा बैठक में पाया गया कि बीसलपुर में सौर प्लांट स्थापित करने में दो एकड़ भूमि का अब भी अधिग्रहण नहीं हो पाया है। इस संबंध में मैसर्स डेंटन पाॅवर के प्रतिनिधि पीयूष ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी सभागार में हुई बैठक में फर्म के प्रतिनिधि पीयूष ने बताया कि बीसलपुर में सौर प्लांट स्थापित करने के लिए 40 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। दो एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने में समस्या आ रही है। बैठक में अवगत कराया गया कि 10 किलोमीटर तक विद्युत लाइन का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.7 किलोमीटर की लाइन भूमिगत की जा सकती है। जिलाधिकारी ने उद्यमी को निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता से संपर्क कर उक्त प्रकरण का निस्तारण किया जाए। बैठक में मैसर्स एलआर एग्रो प्रोडक्टस के प्रतिनिधि के अवगत कराने पर जिलाधिकारी ने उद्यमी को निर्देश दिए कि भूमि के संबंध में सिंचाई विभाग एवं उप जिलाधिकारी से प्राप्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई करते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed