फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused sent to jail in case of conversion attempt in Pilibhit

किराये के मकान में धर्मांतरण का खेल: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 02:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2023 02:15 PM IST
सार

रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Two accused sent to jail in case of conversion attempt in Pilibhit
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पुलिस ने धर्मांतरण की कोशिश के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी गिरभर का मकान शहर की शिवाजी कॉलोनी में है। उन्होंने अपना मकान दो साल से गोरखपुर के राकेश गॉडसन को किराये पर दे रखा था। राकेश अपने बेटे डेविड के साथ पिछले काफी लंबे समय से यहां पर रह रहा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक रविवार को यहां काफी लोगों को आना जाना लगा रहता था। इस बारे में मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को फिर यहां काफी लोग जमा हुए। मोहल्ले के किसी युवक ने मामले की सूचना हिंदू जागरण मंच व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, अमित चतुर्वेदी, केशव वैश्य, पुनीत जायसवाल, शुभम सक्सेना आदि वहां पहुंचे। 

घर में प्रार्थना कर रहे थे लोग 

घर के अंदर दो युवक किताब हाथ में लिए बैठे थे, लोगों से प्रार्थना करा रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूछताछ शुरू की। इस पर दोनों युवक घबरा गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लगातार धर्मांतरण के साक्ष्य न मिलने की बात कहती रही, जबकि पुलिस को मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली थी। 

ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत


रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने डेविड गॉडसन और कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed