फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused of robbery arrested in encounter

Pilibhit News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुए घायल

Tue, 28 May 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 05:31 PM IST
सार

पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Two accused of robbery arrested in encounter
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में सोमवार रात लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसओ जगदीप सिंह मालिक सोमवार की रात अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मरेना नहर से लूट के आरोपी निकलने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर मरेना की नहर पर एसओ अपनी टीम के साथ पहुंच गए। वहां बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी 
पूछताछ में घायलों ने अपने नाम कुलदीप और आकाश बताए हैं। दोनों जिला शाजहांपुर के थाना निगोही के गांव ढकिया तिवारी के रहने वाले हैं। एसओ जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 23 मई की रात को बमरौली और बबूरा के बीच बमरौली निवासी मो. सगीर से उनकी बाइक और मोबाइल समेत दस्तावेज लूट लिए थे। 

मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों से पुलिस ने दो तमंचे, तीन कारतूस और लूट की बाइक को बरामद किया है। घायल आरोपियों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया उसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed