{"_id":"68c9abdc03082958c4046284","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-killing-banned-animal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144063-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
दियोरिया। कटना नदी के समीप प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी भाग गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेहरी के समीप से निकली कटना नदी के समीप झाड़ियों में पांच सितंबर की रात्रि में आरोपियों ने प्रतिबंधित पशु को पकड़कर उसकी हत्या कर दी थी। मांस को निकालकर अवशेषों को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि बहदिया तिराहे के समीप चार लोगों को चौपहिया वाहन के साथ रात्रि में रोड पर खड़ा देखकर शक के आधार पर पूछताछ को रोका गया।
इनमें दो लोग भागए गए। जबकि दो लोगों को वाहन के साथ पकड़ लिया गया। दोनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। इसमें दोनों लोगों ने पशु की हत्या करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी उरमान व पूरनपुर निवासी नबी उर्फ पप्पू के रूप में हुई।