{"_id":"586914a34f1c1b7675eef283","slug":"tue-happened-in-the-woods-has-reached-between-667-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":" जंगल में हुआ मंगल, चूका बीच पहुंचे 667 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में हुआ मंगल, चूका बीच पहुंचे 667 पर्यटक
Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जंगल में हुआ मंगल, चूका बीच पहुंचे 667 पर्यटक
Link Copied
नए साल के पहले दिन टाइगर रिजर्व का चूका बीच व अन्य पिकनिक प्वाइंट पर्यटकों से आबाद रहा। चूका बीच देखने के लिए करीब 667 पर्यटक पहुंचे। वन महकमे ने पूरे दिन में 1.13 लाख रुपये की कमाई की। टाइगर रिजर्व फारेस्ट का इको टूरिज्म स्पाट चूका बीच जिले का एकमात्र पिकनिक स्पाट है। नए साल के चलते यहां एक दो दिन पहले से ही पर्यटकों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया था। नए साल के पहले दिन यानि रविवार को सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई। कारों व बसों के जरिए पर्यटक यहां पहुंचे। वन महकमे के आंकड़ों के मुताबिक शाम तक यहां 129 कार व दो मिनी बस के जरिए करीब 667 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने चूका बीच में बनी थारू हट, बैम्बू हट, अरण्य कुटी समेत टावरों पर चढ़कर शारदा सागर डैम की प्राकृतिक छटा के दीदार किए। हालांकि नए साल के चलते यहां सभी हट बुक रहीं। बाइफरकेशन में भी पर्यटकों की खासी तादाद देखी गई। इन सभी पर्यटक स्थलों पर सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। चूका बीच पर एसपी सभाराज ने भी परिवार के साथ पहुंचकर नए साल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।