{"_id":"5753201d4f1c1b802f10a3d7","slug":"tucked-in-formalities-mass-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकताओं में ही सिमटी ‘जन’ सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकताओं में ही सिमटी ‘जन’ सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
तहसील
- फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस में गजरौला पुलिस ने जमीनी विवाद को किया अनसुना
सुनगढ़ी और कोतवाली में देरी से पहुंचे अन्य विभागों के कर्मचारी
शासन के दिशा निर्देश पर फरियादियों की थाना स्तर पर सुनवाई के लिए चलाए जा रहे समाधान दिवस का मुखौल उड़ाया जा रहा है। साफ है कि लोगों की सुनवाई औपचारिकताओं में ही सिमटती दिख रही है। शहर के दोनों थानों में राजस्व विभाग के कर्मचारी काफी देर तक कहीं दिखाई ही नहीं दिए। वहीं गजरौला पुलिस ने तो जमीन से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई से ही इंकार कर दिया। हालांकि एसपी बरखेड़ा थाने में जनता की समस्याओं को सुनने पहुंचे। यह बात दीगर रही कि सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
शनिवार को सुबह हुई बरसात को लेकर वैसे ही फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। थानों पर औपचारिता पूर्ण कार्रवाई की शुरूआत की गई। सुनगढ़ी में अतुल प्रधान तो शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह कोतवाली में फरियादियों की राह देखते रहे। खास बात रही कि करीब डेढ़ घंटे तक थाने में लेखपाल, राजस्व टीम की ओर से कोई पहुंचा ही नहीं। इक्का दुक्का फरियादी भी आए। जिनकी शिकायतें सुनकर पुलिस ने निस्तारण का प्रयास किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा और सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने दोनों थानों में जाकर जनता को सुना और संबधित विभाग से निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। नाराजगी जताते हुए देरी से आए अन्य विभागों के कर्मचारियों को चेताया गया। उधर गजरौला पुलिस पर जमीन संबंधी विवादों की शिकायत न सुनने का आरोप लगाया गया। बरखेड़ा और बीसलपुर थाने में एसपी अनिल कुमार सिंह फरियादियों को सुनने पहुंचे। बरखेड़ा में कुल सात शिकायतें सामने आई, जिसमें एक का ही समाधान कराया जा सका है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस को लेकर गंभीरता से सुनवाई की जा रही है। कहीं कोई लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
शिकायतें दर्ज न करने पर
एसओ बीसलपुर को फटकारा
बीसलपुर। कोतवाली में चल रहे समाधान दिवस में अचानक एसपी के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को चेक किया तो खुद दंग रह गए। शिकायतों को रजिस्टर पर दर्ज ही नहीं किया जा रहा था। इस पर एसओ केपी सिंह की फटकार लगाई गई। दुबारा ऐसी खामी सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गांव चौसरा निवासी रघुनंदन प्रसाद की शिकायत पर हलका लेखपाल की फटकार लगाई गई। इस दौरान कुल बारह शिकायतें आई, जिसमें से एक को छोड़कर सभी राजस्व से संबंधित थी। उधर दियोरियां कलां कोतवाली में प्रभारी कोतवाल रघुवीर यादव ने फरियादियों को सुना। कुल दो शिकायतें आई, दोनों का निस्तारण कराया गया है।