फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tubewell

अलग होगी ट्यूबवेल और घरेलू बिजली लाइन

Wed, 20 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खेतों पर लगे ट्यूबवेल को अभी तक बिजली की सप्लाई संबंधित गांव के फीडर से ही मिलती थी। गांव जाने वाली लाइन से ही ट्यूबवेल के कनेक्शन होने से जहां किसान लो वोल्टेज से परेशान रहते थे वहीं लोकल फाल्ट से भी समस्या होती थी। इसके अलावा किसानों को ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से ही सप्लाई मिलती थी। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने लिए केंद्र सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार समय से और पूरी बिजली देना है। इसके तहत प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र में अब दो फीडर होंगे एक गांव की सप्लाई का और दूसरा टयूबवेल का। दोनों फीडरों से अलग अलग लाइन डालकर गांव व ट्र्यूबवैल को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर और शामली में चल रही है योजना
केंद्र की ट्यूबवेल के लिए अलग से सप्लाई देने की योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में लागू किया था। यहां की सफलता को देखते हुए अब पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
कुल विद्युत उपकेंद्र         18
ट्यूबवेल की संख्या        5557
(नोट: शाहजहांपुर के जिले से पूर्व में जोड़े गए 94 गांव इसमें शामिल नहीं हैं। उन गांवों की बिजली व्यवस्था अभी भी शाहजहांपुर से ही है।)

योजना से यह होंगे लाभ
-ट्यूबवेल को अलग से जारी होगा शेड्यूल
-किसानों को जरूरत पर मिलेगी बिजली
-लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से मिलेगा छुटकारा
-घरेलू सप्लाई की स्थिति में भी होगा सुधार

केंद्र की योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल और घरेलू सप्लाई के अलग फीडर स्थापित कर दोनों की अलग लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जिले में सर्वे शुरू करा दिया गया है। छह माह में सर्वे पूरा होने के बाद दो साल में अलग फीडरों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed