{"_id":"19512e8ff04ad956656b3fddbd7618a1","slug":"tubewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग होगी ट्यूबवेल और घरेलू बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग होगी ट्यूबवेल और घरेलू बिजली लाइन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 20 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों पर लगे ट्यूबवेल को अभी तक बिजली की सप्लाई संबंधित गांव के फीडर से ही मिलती थी। गांव जाने वाली लाइन से ही ट्यूबवेल के कनेक्शन होने से जहां किसान लो वोल्टेज से परेशान रहते थे वहीं लोकल फाल्ट से भी समस्या होती थी। इसके अलावा किसानों को ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से ही सप्लाई मिलती थी। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने लिए केंद्र सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार समय से और पूरी बिजली देना है। इसके तहत प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र में अब दो फीडर होंगे एक गांव की सप्लाई का और दूसरा टयूबवेल का। दोनों फीडरों से अलग अलग लाइन डालकर गांव व ट्र्यूबवैल को सप्लाई दी जाएगी।
मुजफ्फरनगर और शामली में चल रही है योजना
केंद्र की ट्यूबवेल के लिए अलग से सप्लाई देने की योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में लागू किया था। यहां की सफलता को देखते हुए अब पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
कुल विद्युत उपकेंद्र 18
ट्यूबवेल की संख्या 5557
(नोट: शाहजहांपुर के जिले से पूर्व में जोड़े गए 94 गांव इसमें शामिल नहीं हैं। उन गांवों की बिजली व्यवस्था अभी भी शाहजहांपुर से ही है।)
योजना से यह होंगे लाभ
-ट्यूबवेल को अलग से जारी होगा शेड्यूल
-किसानों को जरूरत पर मिलेगी बिजली
-लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से मिलेगा छुटकारा
-घरेलू सप्लाई की स्थिति में भी होगा सुधार
केंद्र की योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल और घरेलू सप्लाई के अलग फीडर स्थापित कर दोनों की अलग लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जिले में सर्वे शुरू करा दिया गया है। छह माह में सर्वे पूरा होने के बाद दो साल में अलग फीडरों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता