फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trucks collided with dense fog, jammed for two hours

घने कोहरा से ट्रकों में भिड़ंत, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trucks collided with dense fog, jammed for two hours
पीलीभीत। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सोमवार को सुबह करीब नौ बजे अफसरया पुल के पास ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सदरनगर निवासी शफी अहमद ने बताया कि वह सुबह पीलीभीत भूसी की लोडिंग के लिए जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद कस्बे से आगे हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अफसरया नदी के पुल के पास घना कोहरा होने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सिर्फ उसी को मामूली रूप से चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जहानाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कटियार के अनुसार दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर मौके से भाग गए थे। किसी भी ट्रक के स्टाफ को गंभीर चोट नहीं आई थी। दुर्घटना से हाईवे बंद हो गया था। बाद में दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed