{"_id":"6155faa08ebc3e62910402ba","slug":"truck-hit-three-bike-riding-laborers-returning-from-wages-two-died-pilibhit-news-bly4614157197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी कर लौट रहे तीन बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी कर लौट रहे तीन बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया/पीलीभीत। मजदूरी कर सितारगंज से लौट रहे बाइक सवार तीन मजदूरों को अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे पर गायबोझ गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे जहानाबाद क्षेत्र के गांव मिलक निवासी 35 वर्षीय महेंद्र पुत्र राधेश्याम और उनके भतीजे 30 वर्षीय संजू पुत्र रामदास की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मिलक निवासी सोनू पुत्र दीनदयाल घायल हो गए।
घटना बृहस्पतिवार शाम सवा सात बजे की है। सूचना मिलने पर परिवार वाले पहुंच गए और ग्रामीणों के संग हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। अफसर परिवार वालों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन परिवार की मांग थी कि पहले ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक अफसर परिवार वालों को समझाने में जुट रहे।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी कांताप्रसाद ने बताया कि उनके चचेरे चाचा 35 वर्षीय महेंद्र पुत्र राधेश्याम, भतीजा 25 वर्षीय सोनू पुत्र दीनदयाल और तहेरे भाई 30 वर्षीय संजू पुत्र रामदास मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। ये लोग रोज की तरह मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के सितारगंज गए थे। बाइक सोनू को शादी मिली थी। इसलिए सोनू के ही मजदूरी के लिए जाते थे। महेंद्र और मृतक संजू आपसे में सगे चाचा-भतीजे हैं। सोनू भी रिश्ते में भतीजा लगता है। देर शाम काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर आ रहे थे। बाइक सोनू चला रहा था। महेंद्र और संजू पीछे बैठ हुए थे। अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे पर गायबोझ गांव में ईट भट्टे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र और संजू की मौके पर कुचलने से मौत हो गई। बाइक चालक सोनू मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सीएचसी अमरिया भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। इधर, मामले की सूचना मिलने पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए परिवार वालों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग की कि हादसा करने वाला ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही जाम खुलेगा।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एसडीएम रामदास और अमरिया थाने के अलावा अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर बुलाया लिया। जाम लगाने से हाईवे पर दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम परिवार वालों को समझाकर जाम को समाप्त कराया।