{"_id":"624f3d2df7c9a65e8b157741","slug":"truck-collided-with-a-trolley-loaded-with-bricks-driver-dies-pilibhit-news-bly4807164183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों भरी ट्राली से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
अमरिया। बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सितारगंज की ओर से आ रहे ट्रक की ग्राम मुडलिया गौसू में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली में ईंटों के ऊपर लेटा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल मजदूर को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अमरिया क्षेत्र के भट्टे से ईंटें लेकर एक ट्रैक्टर सितारगंज की ओर जा रहा था। गांव मुडलिया गौसू में ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर मजदूरों के साथ चाय पीने के लिए उतरा। एक मजदूर ट्राली पर ही लेटा रहा। सितारगंज की ओर से लोहे की चादरों से भरा ट्रक लेकर 29 वर्षीय चन्दन भुइया पुत्र आत्मज भुइयां निवासी वार्ड नंबर छह, ग्राम सेवरा, पोस्ट, थाना नौगढ़ा बिश्रामपुर गुरी, जिला पलामू रेहला (झारखंड) पीलीभीत की ओर जा रहा था। ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा घुसा। टक्कर तेज होने के कारण ट्रक में लोड लोहे की चादरें ट्रक के केबिन को तोड़ती हुई बोनट तक पहुंच गई। ट्रक चालक बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर एवं जेसीबी से चादरें हटाकर चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मजदूर शाहिद निवासी विसेन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।