{"_id":"58401e724f1c1b0f1ede76cc","slug":"trouble-was-dug-to-build-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
निर्माण के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग डेढ़ माह पूर्व बिलसंडा रोड के चौड़ीकरण को शुरू कराए गए कार्य की कड़ी में एक तरफ कच्ची सड़क खोद देने के बाद उस पर आगे का काम ठप है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। कई लोग उसके गड्ढे में गिर कर जख्मी हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि लोगों की इस दिक्कत से बेखबर नजर आ रहे हैं।
सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर सड़क चौड़ी करने के लिए करीब दो माह पहले निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। सड़क दोनों ओर से डेढ़ मीटर चौड़ी होना है, लिहाजा करीब पौन मीटर कच्ची सड़क एक ओर से करीब एक मीटर गहरी खोदी गई है। बताया जाता है कि ठेकेदार ने बिलसंडा की ओर से डेढ़ माह पहले इस सड़क का निर्माण शुरु किया ही था कि इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा से सड़क में घटिया निर्माण की शिकायत कर दी। विधायक ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवा दिया। तब से अभी तक सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसके बाद न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने रुके निर्माण कार्य को चालू कराने की जहमत की और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने। लिहाजा डेढ़ माह चौड़ीकरण को खोदे गए इस गड्ढे में तमाम लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। गन्ना की सीजन शुरू हो जाने के कारण दुर्घटना की यह समस्या और बढ़ गई है।
क्या कहते है ग्रामीण
पेशे से वकील गांव नगरिया तुलागिरि निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह रोज तहसील बाइक से आते हैं। एक ओर सड़क खुदी होने के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है, लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।