फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Triveni Express can run from Pilibhit via Bisalpur, Shahjahanpur

Pilibhit News: पीलीभीत से बीसलपुर, शाहजहांपुर के रास्ते चल सकती है त्रिवेणी एक्सप्रेस

Wed, 05 Jul 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Triveni Express can run from Pilibhit via Bisalpur, Shahjahanpur
बीसलपुर। टनकपुर से पीलीभीत, बरेली होकर सिंगरौली तक चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अब पीलीभीत से बीसलपुर शाहजहांपुर के रास्ते चल सकती है। भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पत्र पर इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक रेखा यादव ने इस बाबत रेलवे बोर्ड को संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने पिछले सप्ताह मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर कहा था कि टनकपुर से पीलीभीत, बरेली होते हुए सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत से बीसलपुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जाए। मंडल रेल प्रबंधक ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर विधायक की मांग पूरी करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने विधायक को भेजे पत्र में बताया है कि उनकी मांग को संस्तुति सहित रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संबंधी समस्त प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही कोयला डिपो को चालू किया जाएगा। विधायक ने मंडल रेल प्रबंधक का पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed