फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tripping and low voltage problem

बिजली की आवाजाही से शहरवासी परेशान

Tue, 07 Jul 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 07 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tripping and low voltage problem
शहर में बिजली सप्लाई में सुधार न होने से लोगों में रोष है। मंगलवार को
विज्ञापन
बिजली की आवाजाही रही। लो-वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है।

दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक कटौती तय है। इसके बाद भी दिन में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रहती है। मंगलवार को भी आधे-आधे घंटे पर बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में लो-वोल्टेज ने उपभोक्ताओं का जीन मुहाल कर रखा है। रात 11 बजे से फिर कटौती शुरू हो जाती है।

मोहल्ला नईबस्ती, फारूख, फीलखाना के उपभोक्ताओं की मानें तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे भी घूम नहीं पाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की नींद भी पूरी नहीं हो पाती। सुबह के समय बिजली के अभाव में नगरपालिका की जलापूर्ति भी ठप हो जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली की किल्लत ऊपर से ही है।
ट्रांसफार्मर न बदले पर किया प्रदर्शन
अमरिया। अमरिया कसबे में फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कसबे में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से फुंका पड़ा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे कसबे के आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम को एक पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की। प्रदर्शन में हामिद खां, युनुस खां, मोबिन खां, जुनैद खां, श्याम बिहारी, हरप्रसाद, तेजराम, मुंशीलाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed